फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईएमए के देशव्यापी प्रदर्शन का समर्थन करेंगे चिकित्सक

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन से जुड़े चिकित्सकों की नगर के कैलाशपुरी स्थित एक निजी अस्पताल परिसर में हुई बैठक में आईएमए के केंद्रीय नेतृत्व के आह्वान पर 18 जून को धरना-प्रदर्शन का निर्णय लिया गया। इस दौरान प्रदर्शन के माध्यम से चिकित्सकों को कोरोना योद्धा घोषित करने की मांग की गई।
विज्ञापन

बैठक में डॉ. प्रदीप गुप्ता ने कहा कि कोरोना के खिलाफ लड़ाई करते हुए 724 चिकित्सकों ने जान गंवाई है। इसके बाद भी सरकार जाग नहीं रही है। डॉ. राजीव ने कहा कि सेना के एक जवान की शहादत पर राजकीय सम्मान के साथ अंत्येष्टि की जाती है। परिवार को मुआवजा दिया जाता है, लेकिन चिकित्सकों के साथ दुरावपूर्ण नीति अपनाई जा रही है। डॉ. निलिमा सिंह ने कहा कि अस्पतालों मेें और चिकित्सकों के साथ हिंसा करने वालों के खिलाफ कार्रवाई का प्रावधान है लेकिन इसको अमल में नहीं लाया जा रहा। इसे पूरी तरह अमल में लाने की जरूरत है। डॉ. प्रज्ञा शालिग्राम ने कहा कि यदि सरकार नहीं चेती तो आंदोलन किया जाएगा। बैठक में डॉ. एसके आर्या, डॉ. राजेश, डॉ. मनीष दयाल, डॉ. मनीष चौधरी, डॉ. वी गोयल, डॉ. केएन सिंह, डॉ. वीके अग्रवाल, डॉ. सी सोम, डॉ. विष्णु आनंद, डॉ. आरके मिश्र रहे। अध्यक्षता आईएमए के अध्यक्ष डॉ. डीपी सिंह ने और संचालन सचिव डॉ. राजेंद्र श्रीवास्तव ने की। ह्य
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें