महिला चिकित्सालय में हंगामा करते लोग।
नगर स्थित राजकीय महिला चिकित्सालय में चिकित्सकों के ड्यूटी पर न रहने और व्याप्त अनियमिताओं के विरोध में गुरुवार की खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड के सदस्य के नेतृत्व में युवाओं ने हो हल्ला कर चिकित्सक का घेराव किया। बाद में लचर व्यवस्था के बाबत सीएमओ को संबोधित एक शिकायती पत्र चिकित्सा अधिकारी को सौंप दोषी लोगों के खिलाफ कार्यवाही की मांग की।
आरोप लगाया कि अलीनगर निवासी अमित शर्मा ने डीएल के लिए अप्लाई किया था जिसके लिए अपने ब्लड ग्रुप की जांच के बाबत तीन चार-दिन से अस्पताल का चक्कर लगा रहा था लेकिन लैब टेक्निशियन न होने के कारण उनके खून की जांच नहीं हो सकी। वहीं अलीनगर के ही महेन्द्र यादव ने बताया कि वे भी दो-तीन दिन से दवाई लेने के लिए अस्पताल आ रहे थे लेकिन चिकित्सकों की गैर मौजूदगी के कारण उन्हें दवाईयां नहीं मिल सकी। गुरुवार को दोनों पीड़ित ने इसकी शिकायत खादी एवं ग्रामोद्योग सदस्य संतोष यादव से की। जिसके बादं शाम लगभग चार बजे वे अपने युवा सदस्य संग अस्पताल पहुंच गये और वार्ड बॉय से किसी भी चिकित्सक को बुलाने की बात कही जिसपर कर्मचारी ने किसी भी चिकित्सक के न होने की बात कही। यह बात उनकों नगवार गुजरी। इस दौरान युवा कार्यकर्ता ने हो हल्ला मचाना शुरु कर दिया। सूचना पाकर पहुंचे चिकित्सक डा. रविशंकर को कार्यकर्ताओं ने घेर लिया और अस्पताल में अव्यवस्था के बाबत सीएमओ चंदौली को फोन के जरिए सूचित किया। संतोष यादव ने कहा कि एक तरफ सरकार जनहित में कई सारी मेडिकल सुवाएं दे रही है बावजूद इसके आम जनमान को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कहा कि यदि सीएमओ दोषी कर्मचारियों के खिलाफ कार्यवाही नहीं करेंगे तो शासन स्तर पर भी शिकायत की जायेगी। इस दौरान धीरज यादव, प्रदीप यादव, नफीस, दीपक, रजत, जितेन्द, संदीप आदि मौजूद रहे।