फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: 11 बजे तक नहीं पहुंचे डॉक्टर, इंतजार करते रहे मरीज

विज्ञापन
विज्ञापन
धानापुर। उप जिलाधिकारी ने अनुपम मिश्र मंगलवार को धाना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण किया तो कई गड़बड़ियां सामने आईं। सुबह 11 बजे एसडीएम पहुंचे तो चिकित्सा अधीक्षक समेत छह डॉक्टर गैरहाजिर थे। मरीज डॉक्टरों के इंतजार में बैठे थे। सिर्फ एक डॉक्टर के भरोसे ओपीडी चल रही थी। वहीं, परिसर में गंदगी का अंबार लगा था। एसडीएम ने कहा कि गैरहाजिर डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई के लिए डीएम को पत्र भेजा जाएगा। एसडीएम अस्पताल में पहुंचे तो मरीजों की भीड़ लगी थी लेकिन डॉक्टरों के कक्ष बंद थे। उन्होंने उपस्थिति पंजिका की जांच की तो चिकित्सा अधीक्षक डाॅ. रमेश प्रसाद, महिला चिकित्सक डॉ. सुभ्रा तायल, डॉ. संदीप कुमार, डॉ. अजय कुमार यादव और डॉ. अजय कुमार मिश्र गैरहाजिर थे। अस्पताल परिसर, एक्सरे कक्ष, ओपीडी और वार्डों का निरीक्षण किया तो जगह-जगह गंदगी मिली। इस पर उन्होंने परिसर की सफाई कराने का निर्देश दिया। ओपीडी में सिर्फ डॉ. अमरनाथ सिंह मरीजों को देखते मिले। इस दौरान मरीजों ने डाक्टरों की मनमानी की शिकायत की। मरीजों ने कहा कि अब चिकित्सा अधीक्षक ही समय से नहीं आते, तो दूसरे डाॅक्टर कैसे उपस्थित होंगे। एसडीएम ने बताया कि अनुपस्थित डाॅक्टरों के खिलाफ जिलाधिकारी को पत्र लिख कर कार्रवाई कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें