फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे संपत्ति की सुरक्षा में कोताही न बरतें जवान

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। पं. दीनदयाल उपाध्याय रेल मंडल के वरीय मंडल सुरक्षा अधिकारी (कमांडेंट) आशीष मिश्र ने मंगलवार को रेलवे सुरक्षा बल के यार्ड पोस्ट का निरीक्षण किया। इस मौके पर आयोजित सुरक्षा सम्मेलन में जवानों को रेल संपत्ति की सुरक्षा का पाठ भी पढ़ाया। इस दौरान रेलवे सुरक्षा विशेष बल के सदस्यों की व्यक्तिगत समस्याओं को भी सुना। वहीं सुरक्षा सम्मेलन में जवानों को कोरोना के बीच सुरक्षा नियमों के पालन कराने की सीख दी।
विज्ञापन

मंगलवार की शाम कमांडेंट आशीष मिश्र पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन के यार्ड पोस्ट पर पहुंचे। उन्होंने पोस्ट पर पहुंच कर यहां की व्यवस्था को देखा। विशेष कर साफ सफाई, अभिलेखों के रख रखाव को देखा और अपराध पंजिका का मिलान किया। अच्छे कार्य के लिए तीन हजार रुपये का ग्रुप अवार्ड दिया। बाद में पोस्ट के निरीक्षक, उपनिरीक्षक और जवानों और रेलवे सुरक्षा विशेष बल के साथ सुरक्षा विशेष बल के जवानों के साथ सुरक्षा सम्मेलन की। इस दौरान कमांडेंट ने जवानों को रेलवे की संपत्ति की सुरक्षा के साथ रेलवे यार्ड में नियमित गश्त करने की सीख दी। उन्होंने सुरक्षा अपराध पर नियंत्रण की सीख दी। विशेष कर कोरोना काल में कोविड प्रोटोकाल का पालन कराने पर जोर दिया।इस मौके पर निरीक्षक अख्तर शमी खान, एसआई जिउत यादव, अशोक सिंह, कैशर खान रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें