फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: डीएम ने पीडब्ल्यूडी से कहा, बिना नोटिस दिए किसी मकान पर न हो कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौली। जिलाधिकारी निखिल टीकाराम फुंडे की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में सोमवार को पड़ाव रामनगर सड़क निर्माण को लेकर बैठक हुई। इसमें डीएम ने पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता को निर्देश दिया कि सड़क निर्माण में जिन काश्तकार और भवन स्वामी की जमीन या मकान प्रभावित हो रही है उन्हें नोटिस दिए बगैर मकान का कोई नुकसान नहीं होना चाहिए। कहा कि इसमें किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। इस दौरान डीएम ने कहा कि सड़क चौड़ीकरण में जिन काश्तकारों की जमीन या मकान आ रहा है उनसे बात करें। इनकी निजी जमीन प्रभावित हो रही या निजी जमीन पर भवनों का निर्माण है उनके जमीन के साथ भवन का भी अंश निर्धारण कर उचित मूल्य दिया जाएगा। यदि किसी की ओर से सरकारी जमीन, बंजर या गांव समाज की जमीन पर निर्माण होगा उनको सिर्फ भवन का मुआवजा दिया जाएगा। डीएम ने उपस्थित नागरिकों को भरोसा दिलाया कि सड़क चौड़ीकरण में जिनकी जमीन व घर आ रहा उन व्यक्तियों के साथ किसी भी प्रकार का अन्याय नहीं होगा सभी कार्य नियमानुसार किए जाएंगे। इस दौरान अपर जिलाधिकारी सुरेंद्र सिंह, उप जिलाधिकारी पीडीडीयू नगर सहित अन्य संबंधित अधिकारी व नागरिक उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें