फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापरवाही पर डीएम ने चार कानूनगो को किया निलंबित,तहसीलदार को नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। जिलाधिकारी संजीव सिंह की अध्यक्षता में शनिवार को सकलडीहा तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। संपूर्ण समाधान दिवस समाप्त होने के बाद डीएम ने कंप्यूटर कक्ष का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पत्रावलियों के साथ वरासत रिकॉर्ड की विस्तार से जांच किया।
विज्ञापन

जांच के दौरान प्राप्त वरासत को समय से दर्ज न करने, न्यायालय से हुए आदेश को समय से अमल न करने और खतौनी पोर्टल पर अंकित न करने पर जिलाधिकारी ने चार कानूनगो को निलंबित कर दिया। रजिस्ट्रार कानूनगो राकेश सिंह, प्रद्युम्न मिश्रा, अनूप श्रीवास्तव और सुजीत कुमार श्रीवास्तव पर निलंबन की कार्रवाई हुई।
इसके अलावा जिलाधिकारी ने तहसील के कर्मचारियों पर प्रभावी नियंत्रण न करने व कार्यालय के अभिलेखों का प्रभावी नियंत्रण न करने के कारण तहसीलदार सकलडीहा वंदना मिश्रा को नोटिस जारी किया और लौटती डाक से उसका जवाब देने का आदेश दिया। साथ ही कंप्यूटर ऑपरेटर धर्मेंद्र द्वारा सुचारू रूप से डाटा फीडिंग का कार्य न कर आदेशों का उल्लंघन करने के पर तत्काल प्रभाव से उसकी सेवा समाप्त किए जाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें