फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: बैठक में नहीं आने पर डीएम ने जिला पंचायत के एएमए का रोका वेतन

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौली। जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जिला उद्योग बंधु की बैठक हुई। इसमें औद्योगिक क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा कर जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को अविलंब समाधान कराने का निर्देश दिया। पूर्व सूचना के बगैर बैठक में नहीं आने पर जिलाधिकारी ने जिला पंचायत के अपर मुख्य अधिकारी का वेतन रोक दिया। साथ ही उनसे भी स्पष्टीकरण भी तलब किया। बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने रामनगर औद्योगिक क्षेत्र फेज-2 का प्रवेश मार्ग चौड़ा करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने औद्योगिक फीडर से बिजली आपूर्ति में आ रही दिक्कतों के समाधान के लिए विद्युत वितरण खंड प्रथम के अधिशासी अभियंता को मौके का निरीक्षण कर जरूरी कदम उठाने का निर्देश दिया। कटरिया अंडरपास के पास सर्विस रोड पर निकास मार्ग की मांग पर जिलाधिकारी ने एनएचएआई के अधिकारी को अगली बैठक तक समस्या का समाधान सुनिश्चित करने को कहा। औद्योगिक क्षेत्र में प्रस्तावित नए विद्युत सब स्टेशन के लिए चिह्नित भूमि पर अतिक्रमण रोकने के लिए उन्होंने अधिशासी अभियंता को अविलंब कब्जा लेने का निर्देश दिया। निवेश मित्र पोर्टल, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना समेत विभिन्न योजनाओं की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि अधिकारी किसी भी आवेदन को लंबित न रखें और नियमानुसार जरूरी कदम उठाएं। न्होंने औद्योगिक इकाइयों को समुचित सुविधाएं प्रदान कर निवेश और निर्यात गतिविधियों को बढ़ावा देने की बात कही। बैठक में सीडीओ आर जगत साईं, इंडस्ट्रियल एरिया के अध्यक्ष देव भट्टाचार्य, डीएस मिश्रा, अधिशासी अभियंता विद्युत, औद्योगिक क्षेत्र के उद्यमी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें