फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम, एसपी ने अफसरों की ली क्लास

Sat, 21 Nov 2015 01:47 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंदौली
विज्ञापन
विज्ञापन
जिलाधिकारी सुरेन्द्र विक्रम और पुलिस अधीक्षक अमित वर्मा ने पंचायत चुनाव की तैयारियों को लेकर सकलडीहा कोतवाली और सैयदराजा थाना परिसर में संबंधित थानाध्यक्षों, चौकी प्रभारी, मतदान कर्मियों की संयुक्त बैठक ली।
विज्ञापन


इस दौरान चुनाव को निष्पक्ष और शांति पूर्ण तरीके से कराने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए। सकलडीहा कोतवाली पुलिस को विशेष हिदायत दी।


  सकलडीहा कोतवाली में हुई बैठक में डीएम सुरेन्द्र विक्रम सिंह ने कहा कि पूरे जनपद में धारा 144 को लागू कर दिया गया है। कोई भी प्रत्याशी प्रचार व विजयी होने के बाद समूह में नारेबाजी नहीं करेगा।

सार्वजनिक व सरकारी व गैर सरकारी प्रतिष्ठानों पर अपने प्रचार की होर्डिंग व बैनर का उपयोग नहीं करेगा।

यदि ऐसा करता हुआ पाया गया तो उसके खिलाफ कार्रवाई निश्चित होगी। गांव में किसी भी प्रकार की अशांति फैलाने वाले के खिलाफ ग्रामीण तत्काल सूचना सरकारी नंबर 7839314251 पर दे सकते हैं।
विज्ञापन


सूचना देने वाले का नाम गोपनीय रखा जायेगा। वहीं पुलिस अधीक्षक अमित कुमार वर्मा ने कहा कि पूरे जनपद में 25 हजार संवेदनशील लोगों को शिनाख्त कर लाल कार्ड जारी किया गया है।

पुलिस अधीक्षक ने कहा कि अगर पिछले चुनाव की तरह अबकी बार पुलिस विभाग ने लापरवाही बरती तो उसके खिलाफ तत्काल कड़ी कार्रवाई की जायेगी।

बड़े लोगों के यहां चाय पीना दरोगा व सिपाही बंद कर दें नहीं तो खामियाजा भुगतने के लिए तैयार रहें। कप्तान के इस कड़े तेवर से पुलिस कर्मियों में हड़कंप की स्थिति रही। चेतावनी दी कि किसी भी गांव में कोई भी हिंसा या बलवा होता है तो उस गांव के शिक्षामित्र, चौकीदार, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, एएनम, आशा, ग्राम पंचायत अधिकारी, सफाईकर्मी, लेखपाल की जबावदेही होगी।

इस दौरान अच्छे कार्य करने पर सकलडीहा कोतवाली के डेढ़ावल पुलिस चौकी पर तैनात कांस्टेबल अरविन्द कुमार यादव व नईबाजार गांव के चौकीदार महेन्द्र कुमार को एक प्रशस्ती प्रमाण पत्र व नगदी देकर सम्मानित किया गया। इसके बाद अधिकारी सैयदराजा थाना परिसर में पहुुंचे।

यहां हुई बैठक में डीएम ने कहा कि तीसरे चरण के मतदान के लिए  नामांकन 21 और 23 नवंबर व पांच दिसंबर को मतदान होगा। एसपी अमित वर्मा ने कर्मचारियों के किसी के लालच में न आने के लिए चेताया।

 इस दौरान चौकीदार श्रीलोचन और कांस्टेबल हरिश्चंद्र चौधरी को  उत्कृष्ट कार्य के लिए पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर एसडीएम सदर गिरीश  कुमार, सीओ सदर प्रमोद कुमार यादव आदि रहे।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें