फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम ने एनआरसी प्रभारी से मांगा स्पष्टीकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौली जिला संयुक्त चिकित्सालय चकिया के एनआरसी (पोषण पुनर्वास केंद्र) में अतिकुपोषित बच्चों को भर्ती करने में लापरवाही का आरोप लगा है। सोमवार को कलेक्ट्रेट में समीक्षा के दौरान प्रभारी की लापरवाही उजागर होने पर डीएम संजीव सिंह ने नाराजगी जताई। उन्होंने एनआरसी प्रभारी व कर्मचारियों को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण देने को कहा है।
विज्ञापन

समीक्षा के दौरान डीएम ने कहा कि जिन बच्चों का वजन औसत से कम पाया जाए, उनकी अलग सूची तैयार कर सीएमओ को उपलब्ध कराएं। ऐसे में बच्चों का बेहतर इलाज कर उन्हें सामान्य की श्रेणी में लाया जाना चाहिए। कहा कि नीति आयोग ने स्वास्थ्य व पोषण, शिक्षा, कौशल विकास, मूलभूत सुविधाएं, स्वच्छता और कृषि व जल संसाधन के क्षेत्र में विकास के मानक तय किए हैं। इन क्षेत्रों में बेहतर काम होना चाहिए। ताकि आयोग की रैंकिंग में जिले की स्थिति ठीक रहे। जनपद दो बार देश के 117 जिलों में पहले स्थान पर रह चुका है। सामूहिक प्रयास से इसे कायम रखने की जरूरत है। इस दौरान सीडीओ अजितेंद्र नारायण, सीएमओ डॉ. वीपी द्विवेदी, सीवीओ डॉ. एसपी पांडेय, डीडीओ पद्मकांत शुक्ला, डीआइओएस डॉ. विनोद राय, बीएसए भोलेंद्र प्रताप सिंह, उपनिदेशक कृषि विजेंद्र कुमार, जिला कृषि अधिकारी राजीव कुमार भारती, डीसी मनरेगा धर्मजीत सिंह, डीपीओ नीलम मेहता, उपायुक्त उद्योग गौरव मिश्रा, अमरनाथ मौर्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें