फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: बिजली, पानी की समस्या पर डीएम ने एई को फटकारा

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौली। कलेक्ट्रेट सभागार में बुधवार को जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग की अध्यक्षता में किसान दिवस का आयोजन किया गया। इस मौके पर किसानों ने सिंचाई, बिजली और नहरों की सफाई का मुद्दा उठाया।
विज्ञापन

शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही पर जिलाधिकारी ने बंधी डिवीजन के सहायक अभियंता (एई) को फटकार लगाई। साथ ही अधिकारियों को किसानों की समस्याओं के समाधान के लिए कार्ययोजना बनाने के दिए निर्देश।
किसानों ने कटशीला-जमुनीपुर माइनर की सफाई नहीं होने का मुद्दा उठाया। जिलाधिकारी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए सिंचाई विभाग के अधिकारियों को तत्काल माइनर की सफाई कराने के निर्देश दिए। बैठक में बिजली कटौती और लो-वोल्टेज की समस्या भी उठी।
विज्ञापन

किसानों ने पेयजल समस्या, शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में नालों की सफाई और नहरों के जीर्णोद्धार की जरूरत बताई। डीएम ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को इन समस्याओं के समाधान के लिए ठोस कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए। मरुई गांव में गड़ही पाटने का मामला भी बैठक में आया। इस पर डीएम ने कार्रवाई के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि किसान दिवस में प्राप्त शिकायतों का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करें।
बैठक में एडीएम वित्त एवं राजस्व राजेश कुमार, एडीएम न्यायिक रतन वर्मा, जिला कृषि अधिकारी विनोद कुमार यादव, जिला खाद्य विपणन अधिकारी राघवेंद्र प्रताप सिंह आदि मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें