फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंदौली: चक्रवाती तूफान से हुए नुकसान का जायजा लेने खुद मैदान में उतरे डीएम, पीड़ितों को जल्द मिलेगा मुआवजा

Fri, 30 Oct 2026 05:38 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली।

सार

चंदौली जिले में चक्रवाती तूफान से हुए नुकसान का जायजा लेने डीएम खुद मैदान में उतरे। उन्होंने प्रभावित क्षेत्रों का भ्रमण कर ग्रामीणों से संवाद किया। अधिकारियों को फसल और मकानों की क्षति का सटीक आकलन करने के निर्देश दिए।   
विज्ञापन
जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चंदौली जिले में चक्रवाती तूफान से हुए नुकसान का जायजा लेने के लिए जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग ने प्रभावित क्षेत्रों का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने मौके पर पहुंचकर जमीनी स्थिति देखी और स्थानीय ग्रामीणों से बातचीत कर नुकसान की जानकारी ली। डीएम ने संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि क्षति का आकलन करने में किसी भी तरह की लापरवाही न बरती जाए और प्रभावित लोगों को जल्द से जल्द राहत एवं मुआवजा उपलब्ध कराया जाए।

विज्ञापन


जिलाधिकारी ने सभी उपजिलाधिकारियों, तहसीलदारों और लेखपालों को अपने-अपने आवंटित क्षेत्रों में संयुक्त रूप से भ्रमण कर नुकसान का विस्तृत सर्वेक्षण करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि चक्रवाती तूफान से फसलों, मकानों और अन्य परिसंपत्तियों को हुए नुकसान का वास्तविक आकलन कर उसकी रिपोर्ट तत्काल तैयार की जाए।

डीएम ने अधिकारियों को हिदायत दी कि सर्वेक्षण में पूरी पारदर्शिता बरती जाए और कोई भी पात्र प्रभावित व्यक्ति सरकारी सहायता से वंचित न रहने पाए। उन्होंने कहा कि नुकसान का अंतिम आकलन तैयार होते ही शासन की ओर से निर्धारित राहत एवं मुआवजा राशि प्रभावितों के बैंक खातों में शीघ्र हस्तांतरित की जाए।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने चक्रवात के मद्देनजर सभी प्रशासनिक एवं राजस्व अधिकारियों को अलर्ट रहने के निर्देश भी दिए, ताकि किसी भी आपात स्थिति में तत्काल राहत और बचाव कार्य शुरू किया जा सके।

निरीक्षण के दौरान डीएम ने प्रभावित ग्रामीणों से सीधे संवाद करते हुए उन्हें आश्वस्त किया कि इस आपदा की घड़ी में जिला प्रशासन उनके साथ खड़ा है। नुकसान का आकलन पूरा कर प्रभावित परिवारों को यथाशीघ्र आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें