फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम को रोक सौंपा ज्ञापन

Fri, 16 Sep 2016 02:06 AM IST
चंदौली ब्यूरो, अमर उजाला
विज्ञापन
डीएम का वाहन रोककर उन्हें अपनी समस्या सुनाते कोआर्डिनेटर
विज्ञापन
ग्राम पंचायत स्तरीय मनरेगा कोआर्डिनेटर संघ के बैनर तले कोआर्डिनेटरों ने चार सूत्री मांगों को लेकर गुरुवार को कलेक्ट्रेट के समीप धरना दिया। मांगें पूरी नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी। अपने हक के लिए आवाज बुलंद करने के बाद समन्वयक डीएम से मिलने कलेक्ट्रेट पहुंचे। उस दौरान डीएम कार से कार्यालय से बाहर निकल रहे थे। समन्वयकों ने डीएम की कार को रोकर ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

धरने के दौरान उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायत स्तरीय कोआर्डिनेटर गांवों  के विकास की एक महत्वपूर्ण कड़ी हैं। लेकिन हमारे साथ उपेक्षापूर्ण व्यवहार किया जाता है। न तो समय से मानदेय मिलता है ना ही विकास कार्यों में भागीदारी सुनिश्चित की जाती है। कोआर्डिनेटरों ने पांच वर्षों का अवरुद्ध मानदेय देने की मांग की। इस अवसर पर रामबली पासवान, विरेंद्र यादव, धर्मेंद्र, अजय, सतीश आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें