फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli: निर्माणाधीन ट्रॉमा सेंटर का डीएम ने किया निरीक्षण, जल्द काम पूरा कर हैंडओवर करने का दिया निर्देश

Mon, 09 Mar 2026 04:02 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली।

सार

Chandauli News: निरीक्षण के दौरान डीएम ने सीएमओ डॉ. वाईके राय और बाबा कीनाराम मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल अजीत सिंह को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। 
विज्ञापन
डीएम ने किया निरीक्षण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चंदौली जिले के डीएम चंद्र मोहन गर्ग ने शनिवार को हाईवे स्थित महेवा में निर्माणाधीन ट्राॅमा सेंटर का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने निर्माण कार्य में शेष कमियों को जल्द पूरा कर हैंडओवर करने के सख्त निर्देश कार्यदायी संस्था को दिया। डीएम ने संस्था को निर्माण कार्य में उपयोग की जाने वाली सामग्री की गुणवत्ता पर हमेशा ध्यान रखने का भी निर्देश दिया।

विज्ञापन


निरीक्षण के दौरान डीएम ने सीएमओ डॉ. वाईके राय और बाबा कीनाराम मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल अजीत सिंह को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि हैंडओवर लेने से पहले वाटर कनेक्शन, ऑक्सीजन कनेक्शन सहित अन्य सभी जरूरी चीजें पूरी की जाएं और लगाए गए उपकरणों की पूरी तरह से टेस्टिंग करने के बाद ही हैंडओवर की प्रक्रिया पूर्ण की जाए। 

उन्होंने कार्यदायी संस्था को तत्काल सभी कार्यों को पूर्ण कर हैंडओवर देने के सख्त निर्देश दिए। इस अवसर पर एसडीएम राजीव मोहन और कार्यदायी संस्था के प्रतिनिधि सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे। इसके बाद डीएम ने पं. दीनदयाल उपाध्याय नगर में नगर पालिका कार्यालय का निरीक्षण किया। 
विज्ञापन


इस दौरान उन्होंने विभिन्न पटलों की जांच की और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। डीएम ने एसआईआर सुनवाई का भी निरीक्षण किया एईआरओ और बीएलओ को त्रुटि रहित कार्य करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान डीएम ने चेयरमैन सोनू किन्नर और सभासदों के साथ बैठक की। उन्होंने नगर के भीतर पार्क बनवाने के लिए उपयुक्त जमीन चिह्नित करने को कहा। जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि चिह्नित की गई जमीन पर एक बेहतर पार्क के साथ-साथ ओपन जिम, वॉकिंग ट्रैक और अन्य आधुनिक सुविधाएं भी उपलब्ध हों। इसके बाद डीएम ने सलेमपुर में बने एमआरएफ (मैटेरियल रिकवरी फैसिलिटी) का निरीक्षण किया।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें