फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: किसान कल्याण केंद्र पर गंदगी देख डीएम नाराज

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। डीएम निखिल टीकाकराम फुंडे ने शुक्रवार को बरहनी स्थित किसान कल्याण केंद्र का निरीक्षण किया। केंद्र पर गंदगी होने से नाराजगी जताई और सफाई का निर्देश दिया। उन्होंने पीएम किसान हेल्प डेस्क का भी निरीक्षण किया। किसानों के लंबित मामलों के शीघ्र निस्तारण का आदेश दिया।
विज्ञापन

डीएम अमड़ा ग्राम में बरहनी काला चावल कृषक उत्पादकता समूह के कार्यों को भी देखा। काला धान के व्यवसाय को बढ़ाने का सुझाव दिया। उत्पादकता समूह के अध्यक्ष शशिकांत राय और कोषाध्यक्ष रतन कुमार सिंह ने बताया कि समूह की जमा पूंजी 20 लाख रुपये तक पहुंच गई है। डीएम ने इमिलियां ग्राम में इशानी एग्रो कृषक उत्पादकता समूह के कार्यों को भी देखा । समूह के अध्यक्ष अजय सिंह ने बताया कि बीज विकास निगम के साथ अनुबन्ध के आधार पर प्रमाणित बीजों की प्रोसेसिंग कर चंदौली तथा आसपास में आपूर्ति की जाती है। समूह ने मत्स्य पालन कार्यक्रम की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें