फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: छात्रों ने निकाली पौधों की बरात

विज्ञापन
विज्ञापन
चहनिया। पर्यावरण जागरूकता के लिए शुक्रवार को मां खंडवारी देेवी इंटर कालेज के छात्रों ने गाजेबाजे के साथ पौधों की बारात निकाली। नाचते गाते हुए लोगों को पौधरोपण के प्रति जागरूक किया।
विज्ञापन

पौधों की बारात चहनिया स्थित खण्डवारी देवी इंटर कालेज से शुरू होकर पूरे कस्बे में भ्रमण के बाद पुन: विद्यालय आकर समाप्त हो गई। इस दौरान छात्रों ने लोगों को पर्यावरण संरक्षण का महत्व समझाया। क्षेत्रीय वन अधिकारी नित्यानंद पांडेय ने कहा कि बिना पौधे के जीवन व्यर्थ है। पर्यावरण बचा रहेगा तभी हमलोग सुरक्षित रहेंगे। पौधा लगाने में कुछ ही समय लगेगा लेकिन जब वे तैयार होंगे तो कई पीढ़ी के काम आएंगे। वन दरोगा राजकुमार, अभिषेक कुमार, जितेंद्र कुमार, प्रधानाचार्य डॉ. आशुतोष कुमार सिंह, उपप्रधानाचार्य सुनील सिंह, शुभम मोदनवाल आदि साथ रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें