फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: परछन के दौरान पलटा डीजे वाहन, दबकर चालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
चकिया। बबुरी थाना क्षेत्र के देवतापुर गांव में दूल्हे के परछन के दौरान बुधवार को डीजे वाहन अनियंत्रित होकर गड्ढे में पलट गया। जिसमें दबकर डीजे वाहन के चालक बबलू राम की मौत हो गई। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। वहीं पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

नगर निवासी मनोज चौरसिया ने अपने डीजे वाहन की बुकिंग बबुरी थाना क्षेत्र के देवतापुर गांव में जाने के लिए की थी। बुधवार को चालक बबलू राम (32) डीजे लेकर देवतापुर गांव पहुंच गया। देवतापुर के निवासी टुन्ना दूबे के परिवार में शादी थी। बुधवार की शाम दूल्हे के परछन होने की तैयारी हो रही थी कि तभी बबलू डीजे वाहन को पीछे करने लगा। वाहन के दाहिने ओर सड़क पर बना गड्ढा चालक को नजर नहीं आया। जिससे वाहन गड्ढे में पलट गया। वाहन के नीचे चालक दब गया। मौके पर मौजूद लोगों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंचे बबुरी थाना प्रभारी अमित कुमार ने एंबुलेंस की मदद से चालक को जिला संयुक्त चिकित्सालय भेजवाया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी लगते ही मृतक की पत्नी सोनी और उसके तीन पुत्र ओमप्रकाश, लक्की, इंद्रदेव सहित काफी संख्या में लोग अस्पताल पहुंच गये। परिजनों ने बताया कि बबलू किसी तरह से वाहन चलाकर परिवार का भरण पोषण करता था। उसकी मौत से परिवार को सिर पर दुखों का पहाड़ टूट गया है।
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें