पीडीडीयू नगर। डीएम चंद्रमोहन गर्ग ने तीन एसडीएम के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया है। नौगढ़ की एसडीएम दिव्या ओझा को एसडीएम सदर की जिम्मेदारी दी गई है। एसडीएम आलोक कुमार को नौगढ़ भेजा गया है। उनकी जगह विराग पांडेय को एएसडीएम और प्रभारी अधिकारी बनाया गया है।
दिव्या ओझा पूर्व में चकिया और चहनिया में भी प्रशासनिक दायित्व निभा चुकी हैं। जॉइंट मजिस्ट्रेट हर्षिता सिंह के तबादले के बाद सदर तहसील में एसडीएम का पद खाली था। कलेक्ट्रेट में एसडीएम के पद पर तैनात आलोक कुमार को नौगढ़ का एसडीएम बनाया गया है। इसके अलावा नौगढ़ में तैनात रहे तहसीलदार अनुराग सिंह का स्थानांतरण सदर तहसील में कर दिया गया है, जबकि सुरेश चंद्र शुक्ला को नौगढ़ का नया तहसीलदार बनाया गया है।