फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: रेलवे के इंजीनियर एसोसिएशन की मंडल टीम गठित

विज्ञापन
पीडीडीयू नगर में पूर्व मध्य रेलवे इंजीनियर एसोसिएशन की बैठक में उप​स्थित पदा​धिकारी। संवाद
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। पूर्व मध्य रेलवे इंजीनियर एसोसिएशन पीडीडीयू मंडल की बैठक कार्यालय में हुई। इसमें सर्वसम्मति से मंडलीय टीम का गठन किया गया। इस दाैरान इंजीनियरों की समस्याओं दूर करने पर जोर दिया गया।बैठक में संगठन की मजबूती और इंजीनियरों की समस्याओं पर चर्चा की गई।
विज्ञापन

वक्ताओं ने कहा कि रेलवे के विकास में इंजीनियर लगातार कार्य कर रहे हैं। इसके बाद भी हमारे साथ समस्या बनी हुई है। समस्याओं के समाधान के लिए एकजुट होकर संघर्ष करने की जरूरत है। मुख्य अतिथि ऑल इंडिया रेलवे इंप्लाइज फेडरेशन के शिवाकांत सिंह और विशिष्ट अतिथि ईस्ट सेंट्रल रेलवे इंजीनियरिंग एसोसिएशन के एसके दुबे, धनबाद के आरके सिंह, रामअवतार आदि ने इंजीनियर्स यूनिटी को मजबूत करने और रेलवे इंजीनियरों की समस्याओं के समाधान के लिए आवश्यक सुझाव दिए।बैठक में पीके चौरसिया, मुकेश कुमार, टिंकू राय, नेम कुमार नीरज, मुल्क राज आनंद, ओपी पाठक, अनिल कुमार, केएस मौर्या आदि उपस्थित रहे। अध्यक्ष एसोसिएशन के मंडल सचिव सर्वेश मिश्र ने और संचलन यूसी मौर्य ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें