फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडल स्तरीय लेखा परीक्षकों को 23 जिलों का अतिरिक्त प्रभार

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। प्रदेश सरकार ने वित्त एवं लेखा सेवा के 12 उप मुख्य लेखा परीक्षा अधिकारियों को अलग-अलग जिलों के जिला लेखा परीक्षा अधिकारी का अतिरिक्त प्रभार सौंपा है। विशेष सचिव वित्त समीर ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है।
विज्ञापन

मंडल स्तरीय उप मुख्य लेखा परीक्षा अधिकारियों को ये अतिरिक्त प्रभार नव नियुक्त जिला लेखा परीक्षा अधिकारियों के प्रशिक्षण पर रहने तक के लिए सौंपे गए हैं। मिर्जापुर-प्रयागराज मंडल के उप मुख्य लेखा परीक्षा अधिकारी बजरंगी सिंह को प्रयागराज, वाराणसी मंडल के योगेश बाजपेयी को जौनपुर, चंदौली व गाजीपुर, कानपुर मंडल की कांति सिंह को इटावा, कानपुर नगर व फर्रुखाबाद, चित्रकूट धाम बांदा मंडल के अरविंद कुमार पांडेय को हमीरपुर व महोबा जिले के जिला लेखा परीक्षा अधिकारी का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।
इसी तरह अयोध्या मंडल के राजेश कुमार पांडेय को अयोध्या व अंबेडकरनगर, लखनऊ मंडल के कृष्णपाल को लखीमपुर खीरी, अलीगढ़ मंडल के राकेश कुमार सिंह को अलीगढ़ व कासगंज, सहारनपुर-मेरठ मंडल के सुरेंद्र कुमार पांडेय को हापुड़, गाजियाबाद, मेरठ व सहारनपुर, मुरादाबाद मंडल के केसी मिश्रा को बिजनौर, देवीपाटन मंडल के अरविंद कुमार यादव को गोंडा, झांसी मंडल के अशोक कुमार को झांसी तथा गोरखपुर मंडल के नसीर अहमद को गोरखपुर व महराजगंज जिले के जिला लेखा परीक्षा अधिकारी की अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें