फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: नाव पर पार्टी के दौरान गंगा में गिरा गोताखोर, अस्पताल ले जाते समय मौत

विज्ञापन
सूरज साहनी, फाइलफोटो
विज्ञापन
पड़ाव (चंदौली)। मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के घटवारी देवी मंदिर के समीप निबिया घाट पर रविवार रात एक दर्दनाक हादसा हो गया। यहां दोस्तों के साथ नाव पर पार्टी कर रहा 25 वर्षीय नाविक व कुशल गोताखोर सूरज साहनी अचानक गंगा नदी में गिर गया। जब तक दोस्तों ने उसे ढूंढकर नदी से बाहर निकाला, उसकी हालत बेहद गंभीर हो चुकी थी। वाराणसी ट्रामा सेंटर ले जाते समय रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। इस हादसे से मृतक के परिवार में चीख-पुकार मच गई। सूजाबाद वार्ड निवासी सूरज साहनी रविवार रात निबिया घाट के पास नाव पर दोस्तों के साथ पार्टी कर रहा था। तभी अचानक वह असंतुलित होकर गहरे पानी में चला गया। काफी देर तक सूरज के न दिखने पर दोस्तों ने गंगा में छलांग लगाई और कड़े प्रयास के बाद उसे बेहोशी की हालत में बाहर निकाला। गंभीर हालत में उसे पहले निजी अस्पताल और फिर वहां से वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर किया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूरज तीन भाइयों और दो बहनों में सबसे बड़ा था। पिता की मौत के बाद पूरे परिवार के भरण-पोषण की जिम्मेदारी उसी के कंधों पर थी। नाव चलाकर घर चलाने वाले सूरज की असमय मौत से छोटे भाई-बहनों की शादी और भविष्य पर संकट के बादल मंडरा गए हैं। मुगलसराय कोतवाली प्रभारी विजय प्रताप सिंह ने बताया कि परिजनों ने इस मामले में किसी भी तरह की कानूनी कार्रवाई करने से इन्कार कर दिया है। इसके बाद पुलिस ने पंचनामा की प्रक्रिया पूरी कर शव को अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें