साइबर जालसाजों ने जिला कार्यक्रम अधिकारी अजीत कुमार सिंह के दो अलग-अलग बैंक खातों को निशाना बनाकर तीन बार में करीब 1.99 लाख रुपये पार कर दिए।
खाते से रकम निकलने के बाद मोबाइल पर लगातार संदेश पहुंचे तो उन्हें साइबर ठगी का पता चला। उन्होंने तत्काल साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराई।
मामले में अब लाइन बाजार थाने में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
अजीत कुमार सिंह ने बताया कि तीन और चार सितंबर को उनके बैंक ऑफ बड़ौदा के खाते से दो बार में करीब 50-50 हजार रुपये निकाले गए।
इसके बाद चार सितंबर को ही उनके एचडीएफसी बैंक खाते से 99,900 रुपये की निकासी कर ली गई।
प्रभारी निरीक्षक केके सिंह ने बताया कि शुक्रवार की रात मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई। पीड़ित ने साइबर क्राइम हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत दर्ज कराई।