फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: बाबा कीनाराम जन्मोत्सव के अंतिम दिन आस्थावानों का रेला

विज्ञापन
रामगढ़ ​स्थित बाबा कीनाराम जन्मोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करते कलाकार। संवाद
विज्ञापन
चहनिया। अघोरेश्वर बाबा कीनाराम की जन्मस्थली और तपस्थली रामगढ़ में आयोजित तीन दिवसीय जन्मोत्सव के अंतिम दिन भी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी।
विज्ञापन

बाबा कीनाराम और हर-हर महादेव के जयकारों से पूरा मेला क्षेत्र गूंजता रहा। सुबह से ही दूर-दराज के क्षेत्रों से ट्रैक्टर-ट्रॉलियों, चार पहिया और दोपहिया वाहनों से श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला जारी रहा। दर्शन-पूजन के बाद लोगों ने मेले में जमकर खरीदारी की।
सुबह पूजा-पाठ और आरती के साथ कार्यक्रम शुरू हुए। मंगला पाठक, मोहन तिवारी और दीपक यादव ने मानस पाठ किया। इसके बाद लोकनाथ स्नातकोत्तर महाविद्यालय की छात्राओं, अमर ज्योति सेवा केंद्र के बच्चों और ओमप्रकाश तिवारी ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए वाहनों को मेला क्षेत्र से दूर रोकने की व्यवस्था की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेले में मिठाई, गुड़हिया जलेबी, पकौड़ी, चाट और शृंगार की दुकानों पर भीड़ रही। बच्चों ने झूले, चरखी और खिलौनों का आनंद लिया। हालांकि, यातायात व्यवस्था और कई स्थानों पर बैरियर लगाए जाने से लोगों को परेशानी भी हुई।

रामगढ़ स्थित बाबा कीनाराम जन्मोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करते कलाकार। संवाद

रामगढ़ स्थित बाबा कीनाराम जन्मोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करते कलाकार। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें