फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: जिला जज ने न्यायालय के निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर जताई नाराजगी

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौली। जनपद एवं सत्र न्यायाधीश सुनील कुमार ने मंगलवार को जिला मुख्यालय पर बन रहे दीवानी न्यायालय भवन के निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने निर्माण सामग्री की गुणवत्ता को परखा। बाउंड्रीवाल में उपयोग हो रहे निर्माण सामग्री की गुणवत्ता संतोषजनक नहीं होने पर सभी का सैंपल एकत्रित कराया।
विज्ञापन

नाराजगी व्यक्त करते हुए सभी सामग्री को हटाकर मानक के अनुसार निर्माण कराए जाने का निर्देश दिया। कहा कि दीवानी न्यायालय भवन का निर्माण आने वाली पीढ़ियों के लिए महत्वपूर्ण है। इसके निर्माण में अनियमितता कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। मौके पर डेमोक्रेटिक बार के अध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने भी चल रहे कार्यों पर असंतोष व्यक्त किया। आरोप लगाया कि निर्माण कार्य में तीन नंबर की ईंट व घटिया बालू का उपयोग किया जा रहा है। उन्होंने निर्माण करने वाली कार्यदायी संस्था के खिलाफ कार्यवाही किए जाने की मांग की। इस मौके पर सिविल बार अध्यक्ष सुभाष चंद्र राय, अनिल कुमार सिंह, शैलेंद्र सिंह, अमरेंद्र प्रताप सिंह, राजेश मिश्रा, मिथिलेश सिंह, मणिशंकर राय, अश्विनी सिंह, संजीव कुमार श्रीवास्तव, शमशुद्दीन रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें