फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला अस्पताल की ओपीडी पहुंची एक हजार के पार

विज्ञापन
जिला अस्पताल में मरीजों की जांच करते चिकित्सक। संवाद - फोटो : CHANDAULI
विज्ञापन
चंदौली। मौसम की मार से जिला अस्पताल की ओपीडी में मरीजों की संख्या एक हजार के भी पार चली गई है। आम दिनों में जिला अस्पताल में सात सौ मरीज आते हैैं। जबकि मंगलवार को एक हजार से ज्यादा मरीज जिला अस्पताल में इलाज के लिए आए। डॉक्टरों के अनुसार इसमें ज्यादातर मरीज सर्दी, जुकाम, बुखार के ही हैं।
विज्ञापन

मुख्यालय स्थित पंडित कमलापति त्रिपाठी संयुक्त जिला चिकित्सालय के ओपीडी में इन दिनों में सर्दी, खांसी, जुकाम और वायरल से पीडि़त मरीजों की ज्यादा भीड़ हो रही है। डॉ. संजय कुमार ने बताया कि इस समय संक्रामक बीमारी लोगों को परेशान कर रही है। बड़ों के साथ बच्चे भी मौसमी बुखार की चपेट में आ रहे हैं। बीमारी से बचने के लिए कपड़ों को साफ रखना चाहिए तथा साफ-सफाई पर पूरा ध्यान देना चाहिए। मौसम के संक्रमण से लोगों को विशेष रूप से कुछ सावधानियां बरतने की जरूरत है। खान-पान पर ध्यान देने की जरूरत है। बासी खाने का सेवन बिल्कुल नहीं करें। रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए प्रोटीन, आयरन और विटामिन युक्त पौष्टिक आहार लें। रात्रि में पंखे का प्रयोग न करें और खुले में न सोएं। अगर किसी भी प्रकार की परेशानी हो तो तत्काल पास के सरकारी अस्पताल जाएं, वहां निशुल्क में इलाज हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें