फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मीट-मछली की दुकानों को वेंडिंग जोन में जाने का दिया निर्देश

विज्ञापन
चकिया में अवैध संचालित मछली के दुकानदार को वेंडिंग जोन में जाने का निर्देश देते एसडीएम ज्वाला प्? - फोटो : CHANDAULI
विज्ञापन
चकिया। नगर पंचायत के अंतर्गत मीट मछली मुर्गा बेचने के लिए बनाए गए वेंडिंग जोन 2 का मंगलवार को नगर प्रशासक उप जिलाधिकारी ज्वाला प्रसाद ने निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने नगर में मीट-मछली की दुकानें संचालित करने वालों को वेंडिंग जोन में जाने का सख्त निर्देश दिया और आदेश का उल्लंघन करने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी।
विज्ञापन

नगर में पुरानी चकिया मार्ग पर मीट मछली मुर्गा की दुकानों के लिए बकायदा नगर पंचायत द्वारा दुकानें आवंटित की गई हैं। वेंडिंग जोन में कई लोगों ने अपनी दुकानें खोल रखी है। लेकिन कई ऐसे मीट, मछली और मुर्गा के व्यवसायी हैं, जो अपनी दुकानों का संचालन नगर में ही विभिन्न जगहों पर कर रहे हैं। वेंडिंग जोन निरीक्षण के दौरान नगर प्रशासक को जानकारी होने पर उन्होंने नगर में संचालित मीट, मछली और मुर्गा के दुकानदारों को दो दिन के अंदर वेंडिंग जोन में जाने का निर्देश दिया और आदेश का उल्लंघन करने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी। इस क्रम में नगर प्रशासक ने वाहन पार्किगिं स्टैंड सहदुल्लापुर, निर्भयदास सलैया के ताल सहित तमाम वसूली केंद्रों का निरीक्षण किया और राजस्व वसूली बढ़ाने के कर्मचारियों को निर्देश दिए। वसूली में लापरवाही पाए जाने पर कार्रवाई के चेतावनी दी। निरीक्षण के दौरान राकेश रोशन, गुलाब मौर्य, प्रकाश विश्वकर्मा, अनुपम यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें