फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला अस्पताल : सौ बेड की क्षमता, 110 मरीज भर्ती

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौली। बारिश के मौसम में जिला मुख्यालय स्थित पं. कमलापति त्रिपाठी संयुक्त जिला चिकित्सालय ने मरीजों की भीड़ बढ़ गई है। अस्पताल की क्षमता सौ बेड की है, लेकिन रविवार को 110 मरीज भर्ती रहे। बेड फुल होने के कारण गैलरी में टेबल लगाकर मरीजों का इलाज करना पड़ रहा है। मौसम में बदलाव की वजह से लोग बीमारियों के शिकार हो रहे हैं। यही वजह है कि पं. कमलापति त्रिपाठी जिला चिकित्सालय बुखार, डायरिया और पेज के मरीजों की भीड़ बढ़ गई है। इसके अलावा हादसों के शिकार भी बड़ी संख्या में पहुंच रहे हैं। ऐसे में इमरजेंसी ही नहीं, सभी वार्डों में बेड फुल हो गए हैं। मरीजों की संख्या बढ़ने से डॉक्टरों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बेड फुल होने पर टेबल पर मरीजों का इलाज किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें