फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो सौ महिलाओं के बीच किया सेनेटरी पैड का वितरण

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। शहर महिला कांग्रेस पार्टी की अध्यक्ष संगीता सिंह ने मंगलवार को वार्ड नंबर चार व सात में निवास करने वाली करीब दौ सौगरीब महिलाओं के बीच सेनेटरी पैड और मास्क का वितरण किया। साथ ही आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों की आरती उतार कर उनका सम्मान किया।
विज्ञापन

बताया कि गरिमा प्रोजेक्ट के तहत ऑल इंडिया महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सुष्मिता देव के निर्देश पर प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष शहला आहरारी के नेतृत्व के तहत सेनेटरी पैड बांटने का कार्यक्रम आयोजित किया गया है। कार्यक्रम का आरंभवार्ड नंबर चार भाग एक गिधौली की समता सोनकर, भाग-2 की तारा देवी, भाग-3 की विमला रानी और वार्ड नंबर सात महमूदपुर की अनीता और गुड़िया आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को माला पहनाकर और उनकी आरती उतार कर किया गया। महिलाओं से कहा कि वे स्वच्छता पर विशेष ध्यान दें। सैनिटाइजर व मास्क का प्रयोग हमेशा करते रहें। कार्यक्रम के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का पालन किया गया। इस मौके पर सुनीता, गीता, चित्रा, सरिता सोनकर, ज्योति सोनकर,रोशनी, संगीता, चंपा, नेहा, अंजली आदि मौजूद थीं। व्यवस्था में दशरथ चौहान ने सहयोग किया। वहीं शहर कांग्रेस कमेटी के सदस्यों ने भी काली महाल स्थित पार्टी कार्यालय पर गरीब, असहाय व जरूरतमंद परिवारो के बीच चावल, दाल, आटा, आलू, प्याज, तेल, नमक, मसाला, साबुन आदि मूलभूत आवश्यक खाद्य सामग्री कावितरण किया। इस मौके पर रामजी गुप्ता, दयाराम पटेल, कन्हैया केशरी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें