फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूलों में मिड डे मील में फलों का वितरण

Tue, 05 Jul 2016 01:41 AM IST
ब्यूरो/ अमरउजाला, चंदौली
विज्ञापन
बच्चों को फल वितरित करते सभासद शैलेंद्र गुप्ता।
विज्ञापन
शासन के निर्देश पर सोमवार को परिषदीय विद्यालयों में पहली बार छात्र-छात्राओं को मिड डे मील में पचास रुपये किलो बिकने वाला आम खाने को दिया गया। इससे बच्चे बड़े खुश रहे। 
विज्ञापन

नगर के प्राथमिक विद्यालय पूर्वी बाजार में लक्ष्मण महिला प्रशिक्षण संस्था की ओर से बच्चों को फल का वितरण किया गया। सभासद शैलेन्द्र गुप्ता ने फलों का वितरण किया। इसी तरह बीएसए की मौजूदगी में प्राथमिक विद्यालय मैनाताली, लाठ नंबर एक, न्यू महाल, चतुर्भुजपुर, संत रविदास प्राथमिक विद्यालय रसूलपुर, में ज्योति सेवा संस्था की ओर से बच्चों को फल बांटे। प्राथमिक विद्यालय भोगवारे पर प्रधानाध्यापिका सुनीता तिवारी ने बच्चों में आम वितरित किया। बताया कि आम की कीमत 50 रुपये प्रति किलो रहा। सकलडीहा ब्लाक के प्राथमिक विद्यालय महेवा में सोनी राय, प्राथमिक विद्यालय चांदपुर में खंड शिक्षा अधिकारी अमित दुबे की मौजूदगी में फल वितरित किया गया। सकलडीहा संवाददाता के अनुसार प्राथमिक विद्यालय बरठी में  बच्चों  को पौधा रोपण की शपथ के साथ ही फल विरतण किया गया। कंदवा संवाददाता के अनुसार प्राथमिक विद्यालय कम्हरियां, सिसौरा, तेल्हडा पूर्व  माध्यमिक विद्यालय कम्हरिया में फल का वितरण किया गया। कमालपुर संवाददाता के अनुसार पूर्व माध्यमिक व प्राथमिक विद्यालय रानीपुर में खंड शिक्षा अधिकारी अमित दुबे, ब्लाक व प्रमुख संजीव सिंह, प्रधान प्रतिमा सिंह, शिक्षक संघ के ब्लाक अध्यक्ष अशोक सिंह की मौजूदगी में फल वितरित किया गया। नियामताबाद में प्राथमिक विद्यालय मढ़िया में प्रधानाध्यापक उपेन्द्र बहादुर सिंह की देख रेख में फल वितरित किया गया। चकिया संवाददाता के अनुसार ब्लाक संसाधन केन्द्र के 13 संकुलों से जुड़े सभी प्राथमिक तथा पूर्व  माध्यमिक विद्यालयो में फलों का वितरण किया गया।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें