फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: सीएम आवास का किया गया वितरण

विज्ञापन
नियामताबाद ब्लाक परिसर में लाभार्थी को गैस चूल्हा वितरित करतीं डीएम ईशा दुहन। संवाद - फोटो : CHANDAULI
विज्ञापन
नियामताबाद। प्रशासन की ओर से चलाए जा रहे प्रशासन आपके द्वार अभियान के तहत रविवार को स्थानीय ब्लाक परिसर में आयोजित शिविर में ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाया गया। डीएम ईशा दुहन की देख-रेख में 22 विभागों की ओर से यहां स्टॉल लगाए गए। इस दौरान सीएम आवास, राशन कार्ड, आयुष्मान कार्ड आदि का वितरण किया गया। समूह की महिलाओं को प्रमाणपत्र सौंपा गया।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ईशा दुहन ने कहा कि प्रथम चरण में सभी विकास खंडों में इस तरह के कैंप लगाए जाएंगे। इससे ग्रामीणों को शासन के योजनाओं की जानकारी हो सके। कहा कि दूसरे चरण में इसी प्रकार के कैंप ब्लॉक के सुदूर गांव में लगाया जाएगा। ताकि सुदूर ग्रामीण अंचल के लोगों को भी विभागीय योजनाओं की जानकारी हो सके। विधायक और जिलाधिकारी ने स्टालों का अवलोकन कर संबंधित विभागों के अधिकारियों से पूछताछ कर जानकारी ली। हर स्टाल पर विजिट रजिस्टर रखा गया था। इसमें स्टाल पर आने वाले लोगों का नाम और संपर्क नंबर अंकित किया जा रहा है।
कैंप में लोगों के स्वास्थ्य की जांच और दवाइयों का वितरण भी किया गया। डीएम ने चिह्नित लाभार्थियों को आयुष्मान गोल्डन कार्ड, विकलांगता प्रमाण पत्र, कौशल विकास योजना अंतर्गत स्मार्टफोन, मुख्यमंत्री आवास योजना, वृद्धापेंशन स्वीकृति पत्र, ग्रामीण आजीविका मिशन की समूह की महिलाओं को प्रमाणपत्र का भी वितरण किया। चौपाल में वन विभाग, मत्स्य विभाग, पंचायती राज विभाग, सेवायोजन विभाग, खाद्य तथा रसद विभाग, सहकारिता उद्यान एवं खाद्य संस्करण विभाग, कृषि विभाग, महिला कल्याण, शिक्षा विभाग, बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार, राजस्व, महिला कल्याण, पुलिस सहायता सहित विभिन्न विभागों के अलग-अलग स्टाल लगाए गए थे।
विज्ञापन

इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी अजितेंद्र नारायण, सीएमओ वाईके राय, डीपीआरओ ब्रह्मचारी दुबे, विधायक रमेश जायसवाल, एसडीएम अविनाश कुमार, बीएसए सत्येंद्र कुमार सिंह, बीडीओ राहुल सागर, रामअवध यादव, सीवीओ डॉ. आरके यादव, डॉ. कुमार विमल, पशु चिकित्साधिकारी डॉ. वाईके यादव, प्रमोद शर्मा, धनंजय सिंह, आरबी यादव, संजय शर्मा, मनोज सिंह, आलोक मिश्रा, नवीन श्रीवास्तव, लेखाकार अभिमन्यू रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें