नगर में ठंड से परेशान गरीबो, असहायों व जरूरतमंदो को शनिवार को नगर पालिका परिषद मुगलसराय की अध्यक्ष रेखा जायसवाल ने प्रमुख चौराहों व मोहल्लों में चार सौ लोगों में कंबल का वितरण किया।
इस दौरान पूरा पालिका प्रशासन मुस्तैदी से उनके साथ डटा रहा। सबसे पहले वीआईपी गेट पर लोगों को कंबल वितरित करने के बाद चेयरमैन रेखा जायसवाल ने सब्जी मंडी होते हुए लाठ नंबर एक, दो व पुल के पास, मैनाताली फिर काली महाल चौराहे पर कंबल वितरण किया गया।
इस दौरान कंबल के लिए लोगो की भीड़ जमा हो गयी। हालांकि जरूरतमंदों को ही पहचानकर कंबल दिया गया। इस दौरान चेयरमैन ने कहा कि नगर पालिका का यह दायित्व है कि अपने नागरिकों को हर सुविधा उपलब्ध करायें।
नगर के विकास के लिए नगर पालिका कई योजनाओं को मूर्त रूप दे रही है। इस दौरान रमेश जायसवाल, अधिशासी अधिकारी रमेश चंद्र सिंह, गीता रानी गुप्ता, राजेश जायसवाल, पारस, भानु तिवारी आदि रहे।