शहाबगंज। क्षेत्र के पखनपुरा गांव में शुक्रवार को ताजिया निकालने के बाद बिजली का तार हटाने को लेकर एक ही समुदाय के लोग आपस में भिड़ गए। विवाद बढ़ा तो एक युवक पर धारदार हथियार से हमला कर दिया गया। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
बृहस्पतिवार की रात पखनपुरा गांव में ताजिया के लिए बिजली के तार हटाने को लेकर दो लोगो में विवाद हो गया। उस समय लोगों ने मामला शांत करा दिया था। शुक्रवार को मोहर्रम के जुलूस निकलने और कर्बला में ताजिया ठंडा करने के बाद घर लौटते समय एक व्यक्ति ने धारदार हथियार से युवक पर हमला कर दिया, जिससे वह घायल कर दिया। शहाबगंज थाना प्रभारी कृपेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। साथ ही गांव में पुलिस की निगरानी बढ़ा दी गई है।