फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति-पत्नी के बीच बाजार से मंजन लाने को लेकर हुआ विवाद, बेटी संग विषाक्त खाकर दी जान

Fri, 08 May 2020 01:54 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंदौली
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Flickr
विज्ञापन

चंदौली जिले के बबुरी थाना क्षेत्र के बौरी गांव में बृहस्पतिवार की देर रात मंजन खरीदने को लेकर पति-पत्नी में विवाद हो गया। इससे नाराज पत्नी नेहा (24) ने अपनी दो साल की मासूम बेटी सावित्री (02) के साथ विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। दोनों की हालत खराब देख परिजनों ने जिला अस्पताल पहुंचाया, वहां डॉक्टरों ने बेटी को मृत घोषित कर दिया। जबकि महिला की हालत गंभीर होने पर ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया, जहां इलाज के दौरान उसकी भी मौत हो गई।

विज्ञापन


बौरी गांव निवासी स्व मंगल विश्वकर्मा के दो बेटे और पांच बेटियां है। बड़ा बेटा संतोष और छोटा बेटा राकेश है। राकेश मजदूरी का काम करता है। इसकी शादी घरचित निवासी राम नारायण की बेटी नेहा से 2017 में हुई थी। परिवारवालों के अनुसार अनुसार नेहा एक विशेष प्रकार के मंजन के उपयोग की आदती थी।  लॉकडाउन की वजह से बाजार में मंजन नही मिल पा रहा था। नेहा पति से मंजन लाने के लिए जिद कर रही थी। इसी बात को लेकर दोनों के बीच बृहस्पतिवार की रात विवाद भी हुआ था।

इससे क्षुब्ध नेहा ने घर मे गेंहू में रखी जाने वाली कीटनाशक दवा का सेवन अपने सहित बेटी को को करा दिया। दोनों की हालत खराब होने लगी। पति राकेश का कहना है की वह टीवी देख रहा था। पत्नी की उल्टी करने की आहट पर बाहर आकर देखा तो हालत खराब थी।
विज्ञापन


इसके बाद परिजन आनन फानन में जिला अस्पताल ले गए जहां मासूम की मौत हो गई। वही महिला को ट्रामा सेंटर भेजा गया था, जहां इलाज के दौरान उसकी भी मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। महिला के मायके वाले भी पहुंच गए है। मायके वालों की ओर से कोई तहरीर अभी नही दी गई है। घटना की जानकारी पुलिस को दे दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें