फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेट्रो उत्पादों की मूल्यवृद्धि पर जताया आक्रोश

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। आल इंडिया यूनाइटेड विश्वकर्मा शिल्पकार महासभा के सदस्यों ने रविवार को नगर स्थित पार्टी कार्यालय पर बैठक की। इसमें उन्होंने पेट्रोल व डीजल के दामों में बेतहाशा बढ़ोत्तरी के खिलाफ काली पट्टी बांधकर गहरा आक्रोश व विरोध जताया।
विज्ञापन

पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक कुमार विश्वकर्मा ने कच्चे तेल की कीमत कम होने के बावजूद पेट्रोल डीजल की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी का कड़ा विरोध करते हुए कहा कि इससे माल भाड़ा व किसानों पर बोझ व महंगाई बढ़ेगी। सरकार जनता के साथ धोखा और व्यापार कर रही है। उन्होंने सरकार की नीतियों को श्रमिक किसान और गरीब विरोधी तथा कारपोरेट घरानों व उद्योगपतियों का हितैषी बताते हुए कहा कि सरकार घोषणाओं और नारों से गरीबों का पेट भरना चाहती है। सरकार की नीतियां और घोषणाएं यथार्थ व आमजन से दूर हैं। सरकार की किसान, बेरोजगार, नौजवान, श्रमिक व गरीब विरोधी नीतियों और कारोबारी मंदी के चलते देश का आम नागरिक त्रस्त है। उन्होंने पेट्रोल डीजल पर लगने वाले टैक्स को घटाकर देश और जनहित में मूल्य वृद्धि नियंत्रित करने की मांग की। इस मौके पर डॉ. प्रमोद कुमार विश्वकर्मा नंदलाल विश्वकर्मा दीनदयाल विश्वकर्मा सुरेश विश्वकर्मा एडवोकेट धीरेंद्र विश्वकर्मा मिंटू ,हेमंत विश्वकर्मा, अशोक शर्मा, केपी शर्मा, रामदेव शर्मा, डा. चंदन शर्मा, दिग्विजय, राम आसरे, विजय, सुनील, रमेश, सुरेंद्र, हीरालाल, रौनक, अलगू, उमेश आदि मौजूद रहे। संचालन श्रीकांत विश्वकर्मा ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें