फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईसीआरकेयू की बैठक में संगठन की मजबूती पर चर्चा

विज्ञापन
विज्ञापन
ईस्ट सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन के केंद्रीय पदाधिकारियों की बैठक पटना स्थित जय प्रकाश नारायण ट्रेड यूनियन प्रशिक्षण सेंटर में हुई। इसमें यूनियन के सक्रियता ,संगठन की मजबूती और सभी शाखाओं की सदस्यता बढ़ाने के साथ लेखा जोखा को मजबूत करने आदि मुद्दों पर चर्चा की गई।
विज्ञापन

बैठक में सभी शाखा में युवा समिति, महिला समिति एवं इंडस्ट्रीयल कौंसिल का गठन करने, सभी मंडल एवं कारखाना में युवाओं एवं महिलाओं को ट्रेड यूनियन प्रशिक्षण का कार्यक्रम कराने का निर्णय लिया गया। निर्णय लिया गया कि शाखा पार्षद की बैठक शाखा स्तर पर नियमित रुप से किया जाए और इनका कार्यवृत सेंट्रल कार्यालय में समय से भेजा जाए। बैठक में उठाए गए समस्याओं को संकलित कर उनका उचित फोरम पर उठाकर निराकरण कराने का निर्देश दिया। बैठक में एसएसडी मिश्रा, मोहम्मद जियाउद्दीन, ओम प्रकाश शर्मा, बिंदू कुमार, विरेन्द्र कुमार यादव ,आरके मंडल, केदार प्रसाद, मनीष कुमार ,ओम प्रकाश, संजय कुमार मंडल, केके मिश्रा, पीके मिश्रा, बीबी पासवान, मनोज कुमार पांडेय, मृदुला कुमारी, चंद्रशेखर सिंह, एसके भरद्वाज रहे। अध्यक्षता ईसीआरकेयू के अध्यक्ष डीके पांडेय ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें