जिला धोबी घाट बचाओ समिति की ओर से सोमवार को नगर स्थित जटिया धर्मशाला में संत गाडगे की 59 वीं पुण्यतिथि मनायी गयी।
इस
दौरान संत गाडगे के सामाजिक योगदान पर चर्चा हुई। वहां बतौर मुख्य अतिथि
मौजूद क्षेत्रीय विधायक बब्बन सिंह चौहान ने कहा कि धोबी समाज के पुस्तैनी
कार्य को जीवित रखने के लिए घोबी घाट का निर्माण कराना आवश्यक है वहीं
नाई समाज के उत्थान के नाईबाड़ा भी बनना चाहिए।
जिसके लिए उन्होंने अपनी
विधायक निधि से पांच -पांच लाख रुपये देने की बात कही।
कार्यक्रम की
शुरूआत में वहां मौजूद लोगो ने संत गाडगे के जीवन पर प्रकाश डालते हुए
उनके द्वारा किये गये कार्यो को याद किया। इस अवसर पर गंगा राम कन्नौजिया,
हबीब अनवर, राजकुमार कन्नौजिया, रंजन शाह, मु0 सत्तार, विजय बहादुर आदि
लोग मौजूद रहे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता डा0 रामप्रकाश शाह, संचालन राकेश
कन्नौजिया व धन्यवाद ज्ञापन तेजबहादुर मणि एडवोकेट ने किया।