फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनता की समस्याओं पर की चर्चा

Tue, 20 Jan 2015 01:30 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला चंदौली
विज्ञापन
विज्ञापन
 इंडिया अगेंस्ट करप्शन समिति की बैठक सोमवार को पूर्व ब्रिगेडियर जीएल राय के आवास पर हुई।
विज्ञापन



 इसमें जनहित से जुड़ी समस्याओं को दूर करने के लिए आगे आने का आह्वान किया गया। साथ ही समिति की मजबूती के लिए सदस्यता अभियान चलाने का निर्णय लिया गया।



इस मौके पर संरक्षक जीएल राय ने कहा कि आम आदमी की सुविधा के लिए सरकारें लाखों-करोड़ों रुपये खर्च कर रही है। बावजूद इसके जनता उन सुविधाओं से महरूम है।
विज्ञापन



समिति से जुड़े सदस्यों को चाहिए कि वे एक साथ बैठकर अपने क्षेत्र की समस्या को दूर करने की रूप रेखा तैयार करें। उसके बाद जिला प्रशासन और संबंधित अधिकारी से मिलकर समस्या से अवगत कराएं।
विज्ञापन



 निश्चित ही समस्या का समाधान होगा। कहा कि केंद्र सरकार की ओर से गरीबों के हित में कई कल्याणकारी और लाभपरक योजनाएं वर्तमान में चल रही है।




 इसके बारे में लोगों को जानकारी देकर उसका लाभ लेने के लिए प्रेरित करें। इस मौके पर मुरलीधर सिंह, हरिश्चंद्र, रामजी, अशोक सिंह, पंकज मिश्रा आदि उपस्थित रहे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें