फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: रेलवे और चकबंदी अभिलेखों में अंतर, सत्यापन की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
धीना। क्षेत्र के सिकठा गांव में रेलवे और चकबंदी विभाग के अभिलेखों में अंतर पर किसानों ने अपनी भूमि प्रभावित होने की आशंका जताई है। शिकायत के बाद बृहस्पतिवार को रेलवे और राजस्व विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर अभिलेखों और नक्शों का मिलान किया।
विज्ञापन

सिकठा गांव के किसान रतन कुमार सिंह ने मामले की शिकायत एडीएम (वित्त एवं राजस्व) और रेलवे अधिकारियों से की गई थी। बृहस्पतिवार को रेलवे के बक्सर सेक्शन के अधिशासी अभियंता श्याम प्रकाश, सहयोगी सौरभ कुमार, चकबंदी विभाग के कानूनगो अविनाश कुमार और लेखपाल छोटेलाल गुप्ता ने मौके मुआयना किया। किसानों का कहना था कि रेलवे के नक्शे में संबंधित भूमि की चौड़ाई 51 मीटर दर्ज है, जबकि चकबंदी विभाग के अभिलेखों में यह 18 मीटर दर्शाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें