शहाबगंज। क्षेत्र के गजधरा गांव में चल रहे श्रीमद्भागवत कथा के अंतिम दिन रविवार को श्रीकृष्ण के साथ फूलों की होली खेली गई।
इस
दौरान आचार्य रघुनंदन ने भागवत कथा के माध्यम से बताया कि निष्काम भाव से
किए गए कार्य को भगवान ग्रहण करते हैं। कथा के अंतिम दिन श्रीकृष्ण और राधा
संग भक्तों ने फूलों की होली खेली। आचार्य रघुनंदन ने सुदामा और कृष्ण की
मित्रता का वर्णन करते हुए इसे निष्काम भाव का उदाहरण बताया।