फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंदे पानी की आपूर्ति का विरोध, ईओ का घेराव

Sun, 07 Jun 2015 01:34 AM IST
चंदौली अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर में पिछले कई दिनों से हो रही गंदे पानी की आपूर्ति से नाराज नागरिकों ने शनिवार को नगर पालिका के ईओ का घेराव किया। कहा कि पिछले दो माह से नगरवासी दूषित पानी की आपूर्ति से परेशान हैं। लेकिन शिकायत के बाद भी लापरवाही बरती जा रही।
विज्ञापन


गुस्साए नागरिक कांग्रेस नगर अध्यक्ष रामजी गुप्ता के नेतृत्व में शनिवार को नगर पालिका जा पहुंचे और ईओ रमेशचंद्र सिंह का घेराव किया।  लोगों को कहना था कि दूषित पानी की आपूर्ति से लोग बीमार हो रहे। हालांकि कई बार इसकी शिकायत की गई लेकिन हर बार लोगों को आश्वासन देकर टरका दिया गया।

 नगर के ईस्टर्न बाजार राम मंदिर निवासी रवि कुमार के घर में पिछले दो महीने से पीने के गंदे पानी की आपूर्ति की जा रही है। पीड़ित ने इसकी शिकायत की लेकिन कुछ नहीं हुआ। उसके घर के सामने पेयजल आपूर्ति के लिए लगाए गए पाइप का ज्वाइंटर है। आपूर्ति बाधित होने पर जल निगम कर्मचारी वहां खुदाई करते हैं। जिसकी वजह से नाली का गंदा पानी पेयजल के साथ मिल जाता है।
विज्ञापन


 वहीं रविनगर निवासी योगेश अभि के घर भी पिछले काफी दिनों से गंदा पानी आ रहा है। नागरिकों ने ईओ को चेतावनी दी कि यदि समय रहते समस्या का समाधान नहीं निकाला गया तो वह आंदोलन को बाध्य होंगे। घेराव करने वालों में आलोक सिंह, शैलेंद्र गुप्ता, सुनील, रवि सोनकर, मनीष, मदनवाल आदि शामिल रहे। 
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें