ताराजीवनपुर।विकास खंड सकलडीहा के बसीला गांव सभा में सफाईकर्मियों के अभाव में गांव कीगलियों में गंदगी का अंबार लगा रहता है। साफ सफाई के अभाव में जाम पड़ी नालियों से उठ रही दुर्गंध के कारण ग्रामीणों को संक्रामक रोगों के फैलने का डर सता रहा है।
शासन स्तर पर भले हीप्रत्येक गांव में सफाई कर्मियों की नियुक्ति कर गांव को साफ सुथरा करने कादावा किया जा रहा हो। लेकिन हकीकत तो यह है कि अधिकतर सफाई कर्मीअधिकारियों के घरों से लेकर कार्यालय तक चक्कर काटते रहते हैं। वही गांवमें गंदगी से ग्रामीणों का जीना दूभर होता जा रहा है। कमोबेश यही हालत इनदिनों क्षेत्र के बसीला गांव की बनी हुई है। यहां एक महिला सफाई कर्मीनियुक्त है। आरोप है कि वे स्वयं गांव में सफाई करने के बजाय अपने स्थान पर किसी को रखकर कार्य करवा रही है। गांव के मुख्य मार्गों पर गंदगी का अंबार लगाहुआ है तो वहीं गांव की नालियां सफाई के अभाव में जाम पड़ी हुई है। इससेउठ रही दुर्गंध के कारण लोगों का जीना मुश्किल हो गया है। इस संबंध में ग्राम प्रधान प्रतिनिधि राम आशीष मौर्या ने बताया कि पहले तो गांवमें सफाई कर्मी की नियुक्ति नहीं हुई थी। किसी प्रकार सफाई कर्मी की नियुक्ति भी हुई तो वह भी महिला गांव में कभी आती नहीं है। अपनी जगह एकव्यक्ति को भेजकर कोरमपूर्ति करवा देती हैं।