फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निदेशक ने उर्वरक केंद्र का निरीक्षण किया

Sun, 14 Dec 2014 12:41 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला चंदौली
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश कृषि सांख्यिकी एवं फसल बीमा निदेशक विनोद कुमार सिंह ने जनपद के विभिन्न क्षेत्रों के खाद गोदामों का शनिवार को औचक निरीक्षण किया।
विज्ञापन

इस दौरान उन्होंने किसानों से उर्वरक की उपलब्धता और निर्धारित मूल्य के बारे में किसानों सेे जानकारी ली। वे पीसीएफ गोदाम झांसी, इफ्को सेवा केंद्र चंदौली, केशरी फर्टिलाइजर अलीनगर सहित अन्य स्थानों पर गए। संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि मांग के अनुरूप उर्वरक की उपलब्धता सुनिश्चित करें।


इफ्को सेवा केंद्र चंदौली के निरीक्षण के दौरान कृषि सांख्यिकी एवं फसल बीमा निदेशक ने मौजूद किसानों से सीधा संवाद किया। पूछा कि जनपद में उर्वरक उपलब्धता का क्या हाल है।
विज्ञापन


शासन से निर्धारित मूल्य पर खाद मिल रही है या नहीं। इस पर किसानों ने निदेशक को बताया कि यहां खाद समय से और तय रेट पर मिल रहा है। इस दौरान वहां मौजूद जिला कृषि अधिकारी को निर्देश दिया कि रबी की बोआई को देखते हुए मांग के अनुरूप खाद की उपलब्धता को सुनिश्चित करें।   
विज्ञापन


किसानों को उर्वरक लेने के लिए भटकना न पड़े। कालाबाजारी पर भी नकेल कसें। इसके लिए नियमित निरीक्षण करते रहें। इस अवसर पर धनंजय सिंह, सदानंद पांडेय, पवन श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें