फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: डीआईओएस ने 15 स्कूलों के 200 से ज्यादा शिक्षकों का रोका वेतन

विज्ञापन
विज्ञापन
अपार आईडी बनाने में लापरवाही बरतने वाले स्कूलों के खिलाफ प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की है।
विज्ञापन

डीआईओएस दलसिंगार यादव ने 11 एडेड और चार राजकीय विद्यालयों के 200 से अधिक शिक्षकों का वेतन रोक दिया है, जो अपार आईडी बनाने में लापरवाही बरत रहे थे।
इसके अलावा, अन्य निजी स्कूलों के लिए सीबीएसई के उच्चाधिकारियों से शिकायत कर दी है, जो अपार आईडी बनाने में प्रशासन का सहयोग नहीं कर रहे हैं।
निजी विद्यालयों को तीन दिन में कार्य पूरा करने के लिए कहा गया है। कार्य न करने करने पर 242 निजी विद्यालयों की मान्यता भी रद्द की जा सकती है।
स्कूल प्रबंधन की ओर से छात्रों के अपार आईडी बनवाने में लापरवाही बरती जा रही है। जिले में 34 एडेड विद्यालयों में चार विद्यालय अमर शहीद विद्या मंदिर इंटर कॉलेज शहीदगांव, गांधी राष्ट्रीय इंटर कॉलेज सदलपुरा, जिला पंचायत बालिका इंटर कॉलेज चंदौली और उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पचोखर के एक भी छात्रों का अपार आईडी नहीं बनाया गया।
इसी तरह 27 राजकीय कॉलेज में राजकीय हाईस्कूल कंदवा, दैथा, गायघाट और श्रीकाशी राज संस्कृत विद्यालय चकिया में भी स्थिति शून्य है।
जिले में कुल 242 निजी विद्यालयों में से 162 में एक भी अपार आईडी नहीं बनाए गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें