रामनगर थाना क्षेत्र के वाराणसी मार्ग पर राजघाट मालवीय ब्रिज पर चढ़ते समय बुधवार को ऑटो व कार में टक्कर हो गई। इस दौरान ऑटो चालक सहित उसमें बैठे अन्य यात्री घायल हो गए। सूचना पाकर मौके पर पहुंची सूजाबाद पुलिस ने घायलों को पास के एक निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया। बुधवार की दोपहर साढे तीन बजे ऑटो ड्राइवर राम कुमार साहनी पड़ाव से गाड़ी में सवारी बैठाकर वाराणसी जा रहा था। इसी बीच राजघाट मालवीय पुल चढ़ते समय वाराणसी की तरफ से तेज रफ्तार से आ रही कार ऑटो से टकरा गई। ऑटो में सवार पांडेयपुर निवासी जानकी देवी (30) ,सुनीता (30), काजल (20) और इस्तियाक अहमद (30) घायल हो गए। वहीं ऑटो चालक रामकुमार साहनी का बाएं हाथ की हड्डी फैक्चर हो गई।