फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: चंदौली के 21 पीएमश्री विद्यालयों में बनेगी डिजिटल लाइब्रेरी

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौली। जिले के 21 पीएमश्री विद्यालयों में जल्द ही डिजिटल लाइब्रेरी स्थापित की जाएगी। इसके माध्यम से विद्यार्थियों को आधुनिक तकनीक आधारित अध्ययन सामग्री उपलब्ध कराई जाएगी, जिससे उनकी पढ़ाई अधिक प्रभावी और गुणवत्तापूर्ण हो सकेगी।
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि केंद्र सरकार की पीएमश्री योजना के तहत चयनित विद्यालयों में डिजिटल शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए डिजिटल लाइब्रेरी की स्थापना की जा रही है। इन लाइब्रेरी में विद्यार्थियों को ई-बुक, डिजिटल कंटेंट, ऑनलाइन अध्ययन सामग्री तथा अन्य शैक्षणिक संसाधनों की सुविधा उपलब्ध होगी।
उन्होंने बताया कि डिजिटल लाइब्रेरी से विद्यार्थियों में तकनीकी दक्षता बढ़ेगी और उन्हें प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए भी बेहतर अध्ययन सामग्री मिल सकेगी। इससे शिक्षकों को भी आधुनिक शिक्षण पद्धति अपनाने में सुविधा होगी।
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक ने कहा कि योजना का उद्देश्य विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ डिजिटल लर्निंग को बढ़ावा देना है, ताकि छात्र बदलते समय के अनुरूप तकनीक आधारित शिक्षा से जुड़ सकें। विद्यालयों में आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें