फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानदेय को लेकर हुई मंत्रणा

Thu, 08 Jun 2017 01:48 AM IST
chandauli
विज्ञापन
े मनरेगा कोआर्डिनेटर।
विज्ञापन
ग्राम पंचायत स्तरीय मनरेगा कोआर्डिनेटर संघ सदर इकाई की बैठक बुधवार को सदर ब्लाक परिसर में हुई। जिसमें संगठन, मानदेय सहित तमाम मुद्दों पर चर्चा की गई।       
विज्ञापन

इस अवसर पर ब्लाक अध्यक्ष वीरेन्द्र यादव ने कहा कि ग्राम पंचायत स्तरीय मनरेगा कोआर्डिनेटरों की भर्ती पंचायत स्तर पर की गई है, लेकिन आज तक न तो मानदेय मिला और न ही सोशल आडिट करने का मौका मिला। ब्लाक से लेकर ग्राम पंचायत स्तर तक के कर्मचारी व अधिकारी कोआर्डिनेटरों के अनुपस्थिति में सोशल आडिट का कार्य कर लिया जाता।        कई बार अधिकारियों व कर्मचारियों से मिलकर हक और अधिकार की हम लोगों ने बात की, लेकिन उस पर कोई सुनवाई नही की गई। ऐसे में हम सभी कोआर्डिनेटरों को संगठित होने की जरूरत है। कहा कि मानदेय भी सरकार ने निर्धारित किए थे, इसके अलावा ग्राम पंचायत में होने वाले मनरेगा कार्यों का सोशल आडिट भी हमें करना था, लेकिन ऐसा नहीं होने से गांवों में मनरेगा कार्यों में काफी घपलेबाजी की गई है। इसकी भी जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्यवाही हो।  इस अवसर पर प्रमोद कुमार, सुनीता देवी, रामबली पासवान, मुन्नी, शशिकला, सियाराम, संतोष, रामआधार, बाबूलाल आदि उपस्थित रहे। अध्यक्षता विरेन्द्र यादव और संचालन धर्मेन्द्र कुमार ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें