फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: डायग्नोस्टिक सेंटर सील, संचालक के खिलाफ मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
चकिया। कस्बे के कबीर नगर में मानक के खिलाफ चल रहे डायग्नास्टिक सेंटर को स्वास्थ्य विभाग ने रविवार को सील कर दिया। साथ ही जांच केंद्र के संचालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

एसडीएम दिव्या ओझा ने शनिवार की शाम ग्लोबल डायग्नोस्टिक सेंटर की जांच की थी। इस दौरान पता चला कि जिस चिकित्सक के नाम से डायग्नोस्टिक सेंटर पंजीकृत है, वह मौजूद ही नहीं है। इस पर उसडीएम ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को कार्रवाई करने का निर्देश दिया था। रविवार को डिप्टी सीएमओ डॉ. संजय, पीएचसी के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. विकास सिन्हा ने डायग्नोस्टिक सेंटर और भवन को भी सील कर दिया। साथ ही जांच केंद्र के संचालक के खिलाफ कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया। डिप्टी सीएमओ डॉ. संजय ने बताया कि मानक और नियम के विरुद्ध डायग्नोस्टिक सेंटर का संचालन किया जा रहा था। इसलिए उसे सील कर मुकदमा दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें