पड़ाव। क्षेत्र के भोजपुर गांव स्थित महात्मा गांधी की मूर्ति के समीप बंजर भूमि पर अतिक्रमण हटाये जाने की मांग को लेकर समाजसेवी विशाल सिंह के नेतृत्व में लोगों ने शुक्रवार को मूर्ति के समीप धरना दिया। लोगों ने आरोप लगाया कि तहसीलदार के आश्वासन के बाद भी अब तक भूमि से अतिक्रमण नहीं हटा है। लोगों ने मांग की कि क्षेत्र स्थित बजंर भूमि पर अतिक्रमण को हटाकर वहां आंगनबाड़ी केंद्र, पंचायत भवन, बारात घर, स्वास्थ्य केंद्र, पार्क का निर्माण कराया जाए। कहा कि लोगों ने तहसीलदार को ज्ञापन भी दिया था। जिसपर उनकी ओर से आश्वासन दिया कि इसे हटवा दिया जाएगा। निर्धारित समयावधि बीत जाने के बाद भी अब तक बंजर भूमि से अतिक्रमण नहीं हटाया गया है। धरनारत लोगों ने बताया कि इसके लिए मंडलायुक्त वाराणसी और जिलाधिकारी को भी पत्रक दिया जा चुका है। अब तक किसी भी अधिकारी ने नापी की जहमत तक नहीं उठायी है। लोगों ने चेतावनी दी कि जल्द से जल्द मांगे नहीं मानी गई तो लोग आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। इस दौरान रमेश पटेल, सुशील कुमार, भरत पटेल, संतोष पटेल, धनेश पटेल, विदेशी पटेल, गोपाल पटेल, प्रभुनाथ पटेल, सुमित पटेल, राजबहादुर यादव, शशिकांत साहनी, शुभम कुमार, कमालुद्दीन, सुरेंद्र पटेल मौजूूद रहे।