सैयदराजा। स्थानीय पुलिस ने क्षेत्र के नौबतपुर पुलिस बूथ से 50 मीटर पहले नेशनल हाइवे दो पर बृहस्पतिवार की देर रात एक वाहन पर लादकर ले जाए जा रहे 17 गोवंश बरामद किया। इस दौरान पुलिस वाहन को कब्जे में लेकर एक तस्कर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस रात में वाहनों की चेकिंग कर रही थी। तभी चंदौली से एक मिनी ट्रक आता दिखा। पुलिस ने रुकने का इशारा किया। इस पर कुछ दूर पहले ही वाहन रोक कर चालक भागने लगा। इस बीच पुलिस ने भाग रहे चालक को पकड़ लिया। मिनी ट्रक की तलाशी लेने पर उसमें ठूंस ठूंस कर 17 गोवंश भरे मिले। पुलिस ने वाहन को सीज कर, गिरफ्तार नफीस आलम निवास मझगांव चरवा कौशाबली के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर चालान कर दिया। संवाद