क्षेत्र के व्यासपुर एवं फत्तेपुर गांव में गुरुवार को युवक मंगल दल के
तत्वावधान में पांच किमी दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें 35 ने
भाग लिया।
मुख्य अतिथि सपा के मुगलसराय विधानसभा अध्यक्ष शमीम
अहमद के प्रतिनिधि नौशाद अहमद सिद्दीकी ने हरी झंडी दिखाकर प्रतियोगिता का
शुभारंभ किया। सफल धावकों को एक ट्रैकशुट और शील्ड प्रदान किया गया ।
प्रथम धावक को 551 तथा द्वितीय को 251 तथा तृतीय 151 रुपये का नगद इनाम
दिया गया।
गुरुवार को दोपहर बारह बजे दौड़ आरंभ हुआ। जिसमें 35 धावकाें
ने भाग लेते हुए एक दूसरे को हराने की कोशिश की। धर्मेद्र यादव चोलापुर
वाराणसी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, रामप्रकाश पटेल बरियासनपुर वाराणसी
द्वितीय तथा संतोष पटेल रमना वाराणसी तृतीय स्थान पर रहे।
मुख्य अतिथि ने
कहा कि इस तरह के खेल के आयोजन करने से बच्चाें और नौजवानों में जोश जागता
है। जिससे उनमें कुछ करने की इच्छा होती है। खेल से शरीर और दिमाग दोनों
स्वस्थ रहता है।
इस दौरान संयोजक रामबदन पाल, सह संयोजक रवि शेखर पटेल,
चंद्रशेखर पटेल, विष्णु पाल, बजरंगी पाल, विकास सिंह, प्रेमभारती, अशोक
भारती आदि मौजूद रहे।