फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: जंक्शन होकर गुजरेगी धनबाद-कोयंबटूर स्पेशल ट्रेन

विज्ञापन
विज्ञापन
त्योहारी सीजन में ट्रेनों में यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे स्पेशल ट्रेनें चला रहा है। ऐसे में यात्रियों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में आसानी होगी।
विज्ञापन

पूर्व मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सरस्वती चंद्र ने बताया कि कोडरमा, गया, पं. दीनदयाल उपाध्याय, प्रयागराज छिवकी, जबलपुर, गोंदिया, विजयवाड़ा, पेरंबूर, काटपाड़ी के रास्ते धनबाद से कोयंबटूर के लिए स्पेशल ट्रेन चलाएगी। सितंबर से जनवरी तक स्पेशल ट्रेन के चलने से चेन्नई सहित दक्षिण के विभिनन शहरों में पहुंचा जा सकेगा। बताया कि ट्रेन नंबर 03325 धनबाद-कोयंबत्तूर एक्सप्रेस स्पेशल धनबाद से बुधवार को दिन में 10.10 बजे खुलकर शमा पांच बजे पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन पहुंचेगी। यहां चलकर शुक्रवार को 12.30 बजे कोयंबत्तूर पहुंचेगी।
वापसी में ट्रेन संख्या 03326 कोयंबत्तूर-धनबाद एक्सप्रेस स्पेशल कोयंबत्तूर से शनिवार को दोपहर 12.55 बजे खुलकर विभिन्न स्टेशनों पर रूकते हुए सोमवार की सुबह 09.40 बजे पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन पहुंचेगी। यहां से चलकर शाम 17.10 बजे धनबाद पहुंचेगी। इस स्पेशल ट्रेन में द्वितीय एवं तृतीय वातानुकूलित श्रेणी के एक एक कोच होंगे जबकि शयनयान श्रेणी के 13 कोच एवं साधारण श्रेणी के 07 कोच होंगे ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें